जयपुर। भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी राजस्थान द्वारा भारतीय अटल गौरव रत्न अवार्ड 2019 का भव्य व गरिमामय आयोजन इंदिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान के सभागार में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि गोविन्द देव मंदिर के एकल प्रन्यासी अंजन कुमार गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव विनोद अमन, राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वी शर्मा, उपभोक्ता मामलों के एडवोकेट देवेन्द्र मोहन माथुर, समाजसेवी प्रकाशचंद शर्मा व भैरव मंदिर महंत सीताराम दाधीच थे। समारोह प्रभारी एवं संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि समारोह के आयोजक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन, संगठन महामंत्री प्रेमप्रकाश शर्मा, संयोजक राजेन्द्र गुप्ता थे। इस भव्य समारोह में 8 राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले प्रतिभाओं को 121 अवार्ड दिये गये। समारोह के आयोजन में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट नीना पारीक, उमाशंकर तिवारी, देवकरण शर्मा, चरणजीत सिंह मक्कड, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत साहू का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम राष्ट्रीय अधयक्ष नंदकुमार तिवारी के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी, उ प्र से मुकेश सिंह, महेन्द्र सिंह, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष भँवरलाल सीकरिया, झारखंड महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पिंकी गुप्ता भी उपस्थित रहे। समारोह प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने संगठन की 36 सूत्रीय संकल्पों के बारे में एवं संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। सांसद रामचरण बोहरा एवं उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने संबोधन मे संगठन के कार्यों की विशेष सराहना की। समारोह के अंत में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुसिंह जादौन व संगठन महामंत्री प्रेमप्रकाश ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। समाजसेवी रोटी बैंक का कार्य करने के लिए राखी शुक्ला को अटल गौरव रत्न से नवाजा गया।
33737 करोड़ रुपये में हुई डील, भारत में 5G लॉन्च करने को तैयार है Reliance जिओ, Jio TV+, Jio Glass का हुआ ऐलान मुंबई। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को कंपनी की 43वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) को संबोधित किया। अंबानी ने Jio Meet के जरिए आयोजित कंपनी के पहले वर्चुअल एजीएम को संबोधित करते हुए कई अहम एलान किए। मुकेश अंबानी ने बताया कि Google और Jio साथ मिलकर एक ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएंगे, जो एंट्री लेवल के 4G/5G स्मार्टफोन के लिए होगा। जियो और गूगल मिलकर भारत को 2G-मुक्त बनाएंगे। अंबानी ने यह भी बताया कि सर्च इंजन कंपनी गूगल ने जियो के प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत 5जी युग के दरवाजे पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास वर्तमान में 2जी फोन इस्तेमाल कर रहे 35 करोड़ भारतीयों को सस्ते स्मार्टफोन मुहैया कराना है। एजीएम में फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के वीडियो संदेश भी चलाए गए। उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी के भविष्य की रणनीति से शेयरधारकों को अवगत कराया। इस एजीएम में रिलाय...