राज्यपाल ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के प्रति उन्मुख करने के लिए उम्मीद 1000 साइक्लोथॉन का प्रयास सराहनीय है। देश के युवा साइकिल से उदयपुर से लेकर अमृतसर तक की एक हजार किलोमीटर की यात्रा करके बालिका शिक्षा के प्रति वातावरण का निर्माण कर रहे है। इस जागृति के प्रयास से समाज, प्रदेश व राष्ट्र में महिला सशक्तिकरण हो सकेगा। राज्यपाल ने कहा कि पुराणों में भी महिलाओं को महत्व दिया गया था। महिलाओं में प्रतिभा, शौर्य और प्रबल संकल्प शक्ति होती है। समाज को महिलाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मौका देना होगा।
समारोह में इस कार्यक्रम के संयोजक टी मुरलीधरण मौजूद थे। साइक्लिस्ट एवं कोच जसमीत सिंह गांधी ने यात्रा के बारे में बताया। शांता बरूली ने सामाजिक सरोकार के इस कार्य के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समारोह को जेएनयू के चेयरमैन डॉ. संदीप बख्सी ने भी संबोधित किया।