जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जयपुर द्वारा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर धरना प्रदर्शन किया एवं राज्यपाल के नाम प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन दिया। अशोक सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा राजस्थान स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों को टोल मुक्त कर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान की गयी थी। भाजपा सरकार के इस निर्णय से राजस्थान के हजारों लाखों किसान, युवा, मजदूर व व्यापारियों को सीधे रूप से प्रदेश की सरकार ने राहत प्रदान करने का काम किया था। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता के हित के काम करने की बजाय जनता को परेशान करने वाले काम कर रही है। राजस्थान की जनता पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार का फैसला बदलकर पुनः स्टेट हाईव पर निजी वाहनों पर टोल लगाकर प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त बोझ के तले दबाने का काम किया है, साथ ही यह बताया कि कांग्रेस द्वारा गत राजस्थान विधानसभा चुनावों में प्रदेश के युवाओं के साथ छल करने के उद्देश्य से जन घोषणा पत्र के द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवा वर्ग को 3500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिये जाने का वादा किया था। कांग्रेस ने झूठे वादे करते हुए प्रदेश में सरकार बनाई और अब अपने वादो से मुकर रही है व प्रदेश की जनता एवं युवाओं के साथ कुठाराघात कर रही है। यदि प्रदेश सरकार द्वारा इन जनविरोधी नीतियों को वापस नही लिया गया और टोल टेक्स एवं अन्य योजनाओं में जनता को राहत नही दी गई तो आगामी दिनों में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कांग्रेस सरकार की ईट से ईट बजाने में कोई कसर नही छोडेगा। इस प्रदर्शन में भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता शंकर गौरा, प्रदेश कार्यालय मंत्री हनुमान सैनी, भाजयुमो जयपुर जिला प्रभारी सुमित अग्रवाल, भाजयुमो देहात उत्तर के जिलाध्याक्ष गौरव यादव, शहर युवा मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र सिंह पुरूवंशी, विक्रम चौधरी, गिरिराज अहलावत, प्रताप सिंह राजावत, दीपक शर्मा, कर्ण सिंह तंवर, राजेन्द्र रहिसा, विजेन्द्र चंदिजा, भुपेन्द्र चिराणा, कैलाश जांगीड, संदीप सिंह शेखावत सहित युवा मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
33737 करोड़ रुपये में हुई डील, भारत में 5G लॉन्च करने को तैयार है Reliance जिओ, Jio TV+, Jio Glass का हुआ ऐलान मुंबई। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को कंपनी की 43वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) को संबोधित किया। अंबानी ने Jio Meet के जरिए आयोजित कंपनी के पहले वर्चुअल एजीएम को संबोधित करते हुए कई अहम एलान किए। मुकेश अंबानी ने बताया कि Google और Jio साथ मिलकर एक ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएंगे, जो एंट्री लेवल के 4G/5G स्मार्टफोन के लिए होगा। जियो और गूगल मिलकर भारत को 2G-मुक्त बनाएंगे। अंबानी ने यह भी बताया कि सर्च इंजन कंपनी गूगल ने जियो के प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत 5जी युग के दरवाजे पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास वर्तमान में 2जी फोन इस्तेमाल कर रहे 35 करोड़ भारतीयों को सस्ते स्मार्टफोन मुहैया कराना है। एजीएम में फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के वीडियो संदेश भी चलाए गए। उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी के भविष्य की रणनीति से शेयरधारकों को अवगत कराया। इस एजीएम में रिलाय...