जयपुर। जवाहर कला केंद्र में 14 नवंबर से शुरू हुई युवा चित्रकार रोहित चौधरी की पेंटिंग्स को शुक्रवार का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अवलोकन करने पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोहित के द्वारा बनाई गई करीब 60 से अधिक पेंटिंग्स को बारीकी से निहारा और रोहित को बेहतर भविष्य की बधाई दी। इससे पहले बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर लगाई गई फ़ोटो एग्जीबिशन का भी उद्घाटन किया था। रोहित चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हाथ से उनका बनाया हुआ स्केच भेंट किया था। अशोक गहलोत ने शुक्रवार को रोहित चौधरी की आर्ट एग्जीबिशन में पहुंचकर स्केच, आयल पेंट और एक्रेलिक पेंटिंग्स की पेंटिंग्स को देखा और उनके द्वारा बनाये गए स्केच की प्रशंसा की। यहां जेकेके में मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा, शिक्षाविद एलसी भारतीय समेत बड़ी संख्या में कला प्रेमियों ने रोहित की एग्जीबिशन का अवलोकन किया। रोहित की कला प्रदर्शनी देखने के लिए अशोक गहलोत ने दुबारा जेकेके विजिट कर हौसला अफजाई की। युवा कलाकार रोहित की यह एग्जीबिशन 16 नवम्बर को 7 बजे तक चलेगी। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले 17 वर्षीय रोहित फिलहाल राजस्थान विवि के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट में अध्ययनरत हैं।
33737 करोड़ रुपये में हुई डील, भारत में 5G लॉन्च करने को तैयार है Reliance जिओ, Jio TV+, Jio Glass का हुआ ऐलान मुंबई। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को कंपनी की 43वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) को संबोधित किया। अंबानी ने Jio Meet के जरिए आयोजित कंपनी के पहले वर्चुअल एजीएम को संबोधित करते हुए कई अहम एलान किए। मुकेश अंबानी ने बताया कि Google और Jio साथ मिलकर एक ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएंगे, जो एंट्री लेवल के 4G/5G स्मार्टफोन के लिए होगा। जियो और गूगल मिलकर भारत को 2G-मुक्त बनाएंगे। अंबानी ने यह भी बताया कि सर्च इंजन कंपनी गूगल ने जियो के प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत 5जी युग के दरवाजे पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास वर्तमान में 2जी फोन इस्तेमाल कर रहे 35 करोड़ भारतीयों को सस्ते स्मार्टफोन मुहैया कराना है। एजीएम में फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के वीडियो संदेश भी चलाए गए। उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी के भविष्य की रणनीति से शेयरधारकों को अवगत कराया। इस एजीएम में रिलाय...